सर्वेक्षण टीम पहुंचते ही वार्डों में निगमकर्मी दिख रहे सतर्क

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम विभिन्न वार्डों में पहुंच कर सफाई का सर्वेक्षण कर रही है. इसके साथ ही निगम के कामों पर लोगों की प्रतिक्रिया भी ले रही है.

गया. स्वच्छता सर्वेक्षण टीम विभिन्न वार्डों में पहुंच कर सफाई का सर्वेक्षण कर रही है. इसके साथ ही निगम के कामों पर लोगों की प्रतिक्रिया भी ले रही है. इधर, नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी हर स्तर पर सतर्क दिख रहे हैं. कोशिश की जा रही है कि शहर में किसी भी जगह पर गंदगी नजर नहीं आये. मेन की बात तो दूर वार्ड के अंदर मुहल्लों में भी दिन में दो बार सफाई कराने के साथ कचरा का उठाव किया जा रहा है. पिछले दो बार से नगर निगम गया बिहार में अव्वल रहा है. इस बार भी कोशिश हो रही है कि अपने इस परचम को लहराए रखा जाये. थोड़ी भी कमी होती है, तो अधिकारी व कर्मचारी की नयी टीम पर सवाल उठने खड़े होंगे. हर जगह अधिकारी खुद ही मॉनीटरिंग कर नजर बनाए हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >