गया जी : टिकारी के पीएम श्री बालिका विद्यालय के विकास की मांग, खेल मैदान और शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सीएम को भेजा आवेदन

टिकारी के पीएम श्री बालिका विद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को आवेदन भेजा गया है. विद्यालय के समग्र विकास के लिए सौंदर्यीकरण, खेल मैदान और शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है.

टिकारी नगर निवासी एवं समाजसेवी मो. जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को आवेदन भेजकर पीएम श्री 2 बालिका उच्च विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय, टिकारी (गया) के समग्र विकास की मांग की है.

उन्होंने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि यह विद्यालय टिकारी अनुमंडल क्षेत्र का प्रमुख एवं महत्वपूर्ण बालिका शिक्षण संस्थान है, जहां हजारों छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं.

विद्यालय परिसर में वर्तमान समय में सौंदर्यीकरण, खेल मैदान, शिक्षकों की कमी तथा अतिक्रमण जैसी कई समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं खेलकूद की समुचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.

सौंदर्यीकरण, खेल मैदान और शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति की मांग

आवेदन के माध्यम से विद्यालय परिसर एवं भवन के सौंदर्यीकरण, आधुनिक खेल मैदान निर्माण, खेल सामग्री एवं पुस्तकालय के विस्तार, शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति तथा विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है.

इसके अतिरिक्त, विद्यालय के समीप स्थित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर भवन के सौंदर्यीकरण एवं वहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग प्रमुखता से उठाई गई है.

छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण जरूरी

मो. जफर बारी अंसारी ने कहा कि शिक्षा और खेल छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.

यदि सरकार द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक पहल की जाती है, तो टिकारी अनुमंडल की हजारों छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे वे भविष्य में क्षेत्र, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकेंगी.

उन्होंने राज्य सरकार से जनहित एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >