ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षा सेवक की हुई मौत

कुछ समय बाद उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान उसरी निवासी बिहारी मांझी के पुत्र 39 वर्षीय विजय मांझी के रूप में की गय

वजीरगंज.

गया-किउल रेलखंड पर पुरा हॉल्ट के निकट सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. कई घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. इस दौरान रेल कर्मी ने इसकी सूचना जीआरपी व स्थानीय थाना को दी. कुछ समय बाद उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान उसरी निवासी बिहारी मांझी के पुत्र 39 वर्षीय विजय मांझी के रूप में की गयी. विजय मांझी प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में शिक्षा सेवक के पद पर कार्यरत थे. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है. केआरपी कुसुम माथुरी व शिक्षा सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राजवंशी व संघ सदस्य रोहित कुमार एवं अन्य ने शिक्षा सेवक के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उसके आश्रित को हर संभव मदद दिलाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >