मोरहर नदी में बालू खनन के दौरान मिली पौराणिक प्रतिमा

प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरे अपर मोरहर नदी में बुधवार को बालू खनन के दौरान एक पौराणिक प्रतिमा मिली. खुदाई के दौरान प्रतिमा के कई टुकड़े हो गये.

परैया. प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरे अपर मोरहर नदी में बुधवार को बालू खनन के दौरान एक पौराणिक प्रतिमा मिली. खुदाई के दौरान प्रतिमा के कई टुकड़े हो गये. प्रतिमा मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. प्रतिमा को लोदीपुर गांव ले जाकर ग्रामीणों द्वारा रखा गया, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि प्रतिमा काफी पुरानी प्रतीत होती है. उसके सभी टुकड़ों को थाना में लाया गया है. प्रतिमा मिलने की जानकारी सीओ केशव किशोर को दे दी गयी है. उनके द्वारा पुरातत्व विभाग से बात कर इसकी जानकारी दी जायेगी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह प्रतिमा बहुत पुरानी है. इसके नीचे बने सात घोड़े से यह सूर्य देव की प्रतिमा प्रतीत होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >