अमित कुमार दांगी बने अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य

गुरुआ प्रखंड अंतर्गत श्रीराम बिगहा गांव निवासी अमित कुमार दांगी को बिहार सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है, जो तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड अंतर्गत श्रीराम बिगहा गांव निवासी अमित कुमार दांगी को बिहार सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है, जो तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा. इसकी खबर मिलते ही गुरुआ प्रखंड समेत गया जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी है. गांव-गांव में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं. इधर, अमित कुमार दांगी ने यह जानकारी साझा करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार में रहते हुए अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम करुंगा. बधाई देनेवालों में पूर्व विधान पार्षद डॉ उपेंद्र प्रसाद, भाजपा के वरीय नेता विनोद मरांडी, दांगी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, भाजपा के महामंत्री अनिल कुमार, दांगी संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार दांगी, सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह, दांगी संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, पवन कुमार, प्रेम कुमार चंद्रवंशी समेत सैकड़ों लोगों ने श्री कुमार को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >