भीड़ के मद्देनजर राजधानी एक्स ट्रेनों में अतिरिक्त एसी कोच जोड़े जायेंगे

बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित (एसी-टू) कोच जोड़ने का निर्णय लिया है.

गया जी. गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित (एसी-टू) कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि दो जून से एक जुलाई तक राजधानी एक्सप्रेस की छह ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जायेंगे. उन्होंने बताया कि इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है और जल्द ही इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा. रेलवे की इस पहल का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिकतम सुविधा और भीड़ से राहत देना है.

इन राजधानी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

दो जून से 30 जून तक गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

तीन से एक जुलाई तक गाड़ी संख्या 22824 नयी दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस

एक जून से 29 जून तक गाड़ी संख्या 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

दो जून से 30 जून तक गाड़ी संख्या 22812 नयी दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस

सात जून से 28 जून तक गाड़ी संख्या 20817 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

आठ जून से 29 जून तक गाड़ी संख्या 20818 नयी दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >