गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में विद्यालय के बेहतर विकास पर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही नयी प्रभारी पूनम देवी के साथ तत्काल बैंक अकाउंट खुलवाने का निर्देश दिया गया. बैठक में शामिल बिहार विधान परिषद के सदस्य व विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डाॅ कुमुद वर्मा ने कहा कि नियमित समय से विद्यालय पहुंचें और बच्चों की पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह, प्रभारी प्राचार्य पूनम देवी, मिथिलेश प्रजापत, उर्मिला देवी, श्वेता सिंह, जयराम शर्मा, सरफराज अहमद, संदीप वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
