गया जी: एकाउंटेंट की अनियमित उपस्थिति से लाभुक परेशान, जेएसवाई भुगतान पर भी असर

शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में अकाउंटेंट की अनियमित उपस्थिति से जेएसवाई भुगतान प्रभावित, लाभुक परेशान.जानें पूरी खबर और अस्पताल प्रशासन का क्या है कहना.

Gaya ji News : गया जिले के शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल (एसडीएच) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात अकाउंटेंट की अनियमित उपस्थिति से मरीजों और सरकारी योजनाओं के लाभुकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे तक अकाउंटेंट का कार्यालय बंद मिला, जिससे भुगतान संबंधी कार्य कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) की लाभार्थी महिलाओं को हो रही है.

लाभुकों का आरोप- समय पर नहीं खुलता कार्यालय

अस्पताल परिसर में पहुंचीं सुमन देवी, पदमा देवी, सविता देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि एसडीएच के अकाउंटेंट और पीएचसी के अकाउंटेंट नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते हैं. गुरुवार को भी दोपहर 12:15 बजे तक कार्यालय बंद मिला। ऐसे में भुगतान और अन्य वित्तीय कार्य कराने आए लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।

जेएसवाई की लाभार्थियों में नाराजगी

जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचने वाली प्रसूता महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संबंधित कर्मी के नहीं मिलने से उन्हें भुगतान की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है. अस्पताल से जुड़े अन्य वित्तीय मामलों का निष्पादन भी समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे लाभुकों में नाराजगी है.

रोज आते हैं, कभी-कभी घर से भी करते हैं काम : उपाधीक्षक

लाभुकों का आरोप है कि दोनों अकाउंटेंट सप्ताह में केवल दो-तीन दिन या कभी-कभी एक ही दिन कार्यालय आते हैं और एक-दो घंटे बाद लौट जाते हैं. वहीं, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय कुमार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि कार्यभार अधिक होने के कारण कभी-कभी अकाउंटेंट घर से भी कार्यालय संबंधी काम करते हैं. उन्होंने कहा कि सामान्यतः दोनों कर्मी नियमित रूप से अस्पताल आते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >