वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गया जी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शामिल हुए छात्र-छात्राएँ

Gaya Ji News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मानपुर नगर इकाई ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गया में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. इस यात्रा में हजारों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

Gaya Ji News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मानपुर नगर इकाई द्वारा बुधवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

जगजीवन महाविद्यालय से शुरू हुई यात्रा, सीताकुंड में हुआ समापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जगजीवन महाविद्यालय, गया परिसर से हुआ. इसके बाद यात्रा भुसुंडा बाइपास, हनुमान मंदिर होते हुए सीताकुंड पहुंची, जहां इसका समापन किया गया. यात्रा के दौरान युवाओं के हाथों में लहराता तिरंगा और उनके जोश ने पूरे नगर का ध्यान आकर्षित किया. पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा.

विभिन्न स्थानों पर हुआ यात्रा का स्वागत

तिरंगा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया. सहयोगी रौशन सिंह, उदय सर, रौशन कुमार तथा हनुमानगढ़ी मंदिर, गयाजी के सहयोग से जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए. विशेष रूप से जैन समाज के सदस्यों ने युवाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और राष्ट्रभक्ति से जुड़े इस आयोजन की सराहना की.

हजारों युवाओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

एबीवीपी की मानपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा शामिल हुए. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rohit kumar singh

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >