Gaya Ji ABVP Student Protest: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर झारखंड सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत एबीवीपी की बोधगया इकाई ने मगध विश्वविद्यालय परिसर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों का विरोध किया.
छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर आवाज उठाने का दावा
जिला संयोजक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा.
देशभर में आंदोलन की बात कही
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिषद विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी.
अन्याय और छात्रहित के मुद्दों पर मुखर रहने की बात
नगर मंत्री सौरभ स्वराज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अन्याय एवं छात्रहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि छात्र एवं युवा हितों से जुड़े विषयों पर परिषद का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक सुमित मौर्य, पिंटू कुमार, निखिल राज, ऋषभ, आयुष, सनोज, शाशक, अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
