शराब पीकर हंगामा करता युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाने की पुलिस ने शनिवार को मैगरा बाजार में शराब पीकर हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डुमरिया. प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाने की पुलिस ने शनिवार को मैगरा बाजार में शराब पीकर हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष विद्या शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मैगरा बाजार में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है. सूचना मिलने के बाद गश्ती पर रही पुलिस टीम ने बाजार में नशे में धुत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी बढ़न साव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गयी है. अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया. जांच में चिकित्सक ने उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि की, इसके बाद उसे उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

MANOJ MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >