Gaya News : सहरसा के रहनेवाले सिपाही के बैंक खाते से उड़ाये 59 हजार रुपये, केस दर्ज

साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी

गया जी. सहरसा जिले के सलबुआ थाने के महारस गांव के रहनेवाले सिपाही सुमन कुमार को साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने झांसे में लिया और उनके बैंक खाते से 59500 रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस मामले को लेकर सोमवार को पीड़ित सिपाही के बयान पर गया जी शहर स्थित साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गया जिला पुलिस बल में तैनात सिपाही सुमन कुमार ने साइबर थाने के दारोगा को बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया और उसने उनके क्रेडिट कार्ड का पूरा डिटेल बताते हुए कहा कि सुमन कुमार बोल रहे हैं. उनके क्रेडिट कार्ड पर बैंक की ओर से एक ऑफर आया है. जिसके लाभ का जिक्र करते हुए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे ओपेन करने को कहा. थोड़ी देर के बाद उनके मोबाइल फोन पर आये एक मैसेज से जानकारी मिली कि बैंक खाते से 59500 रुपये का फ्राॅड हो गया है. इधर, पीड़ित के बयान पर साइबर थाने के दारोगा ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >