शराबबंदी के बाद अब बिहार में शुरू होगा नशाबंदी अभियान : नीतीश कुमार

गया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बोधगया में आयोजित कालचक्र पूजा के समापन अवसर पर कहा कि बिहार में सरकार की ओर से शुरू शराबबंदी अभियान के बाद अब नशाबंदी अभियान शुरू किया जायेगा. भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में बीती 4 जनवरी से आयोजित कालचक्र पूजा का शनिवार को समापन […]

गया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बोधगया में आयोजित कालचक्र पूजा के समापन अवसर पर कहा कि बिहार में सरकार की ओर से शुरू शराबबंदी अभियान के बाद अब नशाबंदी अभियान शुरू किया जायेगा. भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में बीती 4 जनवरी से आयोजित कालचक्र पूजा का शनिवार को समापन धूमधाम से कर दिया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे भी मौजूद थे.

कालचक्र पूजा के समापन समारोह में हॉलीवुड के अभिनेता रिचर्ड गेरे ने कहा कि उन्हें भारत से अधिक प्रेम है और उससे भी अधिक बोधगया से उन्हें प्रेम है. उन्होंने कहा कि बोधगया भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली है और बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाईलामा के जीवन से यह उन्हें काफी प्रेरणा मिलती रही है. उन्होंने कहा कि दलाई लामा के माध्यम से ही उन्हें भारतीय जीवन और भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल सकी.

भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में आयोजित कालचक्र पूजा शनिवार का धूमधाम के साथ समापन हो गया. बोधगया में आयोजित 34वीं कालचक्र पूजा बीती 4 जनवरी को शुरू की गयी थी. इसमें करीब 92 देशों के 1 लाख से भी अधिक श्रद्धालु शामिल होने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >