एंबुलेंसचालक हड़ताल पर सेवा नियमित व टेंडर रद्द करने की मांग
गया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के एंबुलेंसचालक गुरुवार से हड़ताल पर चले गये़ बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित संघर्ष समिति एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया. संघर्ष समिति के नेता मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व में जिस एजेंसी […]
गया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के एंबुलेंसचालक गुरुवार से हड़ताल पर चले गये़ बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित संघर्ष समिति एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया. संघर्ष समिति के नेता मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व में जिस एजेंसी को एंबुलेंस का टेंडर दिया गया था, उसने चालकों को आठ माह का वेतन, दो साल का इपीएफ व इएसआइ नहीं दिया.
इससे एंबुलेंसचालकों में काफी रोष है़ चालकों ने निविदा सिस्टम को खत्म करने व उनकी सेवाओं को नियमित करने की मांग की है. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को जब तक पूरा नहीं किये जायेगा, तब तक हड़ताल पर रहेंगे. जिले के सभी पीएचसी, सदर अस्पताल, प्रभावती अस्पताल व मेडिकल काॅलेज को मिला कर कुल 28 एंबुलेंस हैं.
कर्मचारियों की अन्य मांगें
संघ के नेताओं ने अन्य कुछ मांगें भी रखी हैं. इनमें 102 एंबुलेंस को पूरे जिले में चलाने, खराब पड़े एंबुलेंस को जल्द ठीक करने, बंद पड़े एंबुलेंस के कर्मचारियों को भी वेतन दिये जाने व कर्मचारियों की नियुक्ति मानदेय व संविदा के आधार करने की मांग की है़ इसके अलावा एंबुलेंस कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित अवकाश दिये जाने, काम का समय 8 घंटे तय करने, काम की जानकारी के आधार पर वेतन निर्धारण करने, पूर्व एजेंसी द्वारा रोके गये पैसों को जल्द देने, हर दो स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक चालक व तकनीकी कर्मचारी की नियुक्ति किये जाने की मांग की है.