17 साल पुराने मामले में रेड वारंटी गिरफ्तार, शेरघाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Gaya News: शेरघाटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 साल पुराने मामले में फरार चल रहे रेड वारंटी कुंदन कुमार को कठार गांव से गिरफ्तार कर लिया. आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

Gaya News: गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव से पुलिस ने सोमवार की रात कार्रवाई करते हुए एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंदन कुमार (44 वर्ष), पिता रमेश विश्वकर्मा उर्फ रामसकल विश्वकर्मा, निवासी कठार थाना शेरघाटी जिला गया के रूप में हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के कोर्ट ऑफ सीजेएम में नगर थाना कांड संख्या 481/09, जीआर संख्या 2423/09 और टीआर संख्या 1894/26 से संबंधित मामला लंबित था. इसी मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ रेड वारंट जारी किया गया था.

पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा

थाने के सब इंस्पेक्टर रूपा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात करीब 8 बजे उसके घर पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बांस में बांध कर ले जाना पड़ा शव, युवक की मौत के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >