इन क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए लोगाें को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. ऐसे इलाकाें में पानी की समस्या दूर करने के लिए चापाकल व जलापूर्ति याेजना के तहत पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करायें. आयुक्त कार्यालय कक्ष में गुरुवार काे आयाेजित समीक्षा बैठक में आयुक्त लियान कुंगा ने अधिकारियाें काे ये निर्देश दिये. आयुक्त ने प्रमंडल के सभी जिलों के डीएम काे भी इस बाबत निर्देश जारी करने को कहा. बैठक में डीएम कुमार रवि, नगर आयुक्त विजय कुमार, पीएचइडी के अधीक्षण अभियंता, आयुक्त के सचिव, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, इंडिया पावर के उप महाप्रबंधक के अलावा अन्य अधिकारी माैजूद थे.
जल्द पूरी करें मानपुर जलापूर्ति योजना
गया: सुदूर गांवाें से लेकर शहर तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हाे सकी है. इसको लेकर कई शिकायतें मिलती रहती हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगाें के लिए ग्रामीण जलापूर्ति की व्यवस्था काफी बदहाल है. इन क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए लोगाें को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. ऐसे इलाकाें में […]

गया: सुदूर गांवाें से लेकर शहर तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हाे सकी है. इसको लेकर कई शिकायतें मिलती रहती हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगाें के लिए ग्रामीण जलापूर्ति की व्यवस्था काफी बदहाल है.
गेहलौर में जल्द मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा : बैठक में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गेहलाैर में पानी की समस्या के संबंध में डीएम कुमार रवि ने बताया कि वहां जलापूर्ति याेजना के लिए भूमि उपलब्ध है. गांव वालों काे जल्द ही शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि मानपुर में जलापूर्ति परियाेजना काे दिसंबर तक पूरा कर लेने व इसे नगर निगम काे हैंडआेवर करने का निर्देश पीएचइडी के अधीक्षण अभियंता काे दिया गया है. नगर आयुक्त विजय कुमार ने डीएम को बताया कि एपी कॉलाेनी परियाेजना का अभी तक हैंडआेवर नहीं हुआ है, फिर भी निगम द्वारा उसका मेंटेनेंस किया जा रहा है. आयुक्त श्री कुंगा ने निर्देश दिया कि एपी कॉलाेनी जलापूर्ति प्राेजेक्ट का प्रभार निगम ले ले व आैपचारिक रूप से उसका संचालन करे.
दीपावली पर मिलेगी नॉन स्टॉप बिजली : आयुक्त श्री कुंगा ने इंडिया पावर के अधिकारी काे निर्देश दिया कि दीपावली व छठ त्याेहार के अवसर पर हर गली, सड़काें पर नॉन स्टॉप बिजली आपूर्ति करें. नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि छठ पर्व के मद्देनजर विभिन्न तालाबाें जैसे सरयू पाेखर, गंगसर में पानी ज्यादा है. डीएम ने कहा कि यहां सुरक्षात्मक दृष्टिकाेण से फेसिंग करायी जाये. साथ ही सभी घाटाें की साफ-सफाई कराने का निर्देश नगर आयुक्त काे दिया गया.
ब्रह्मयाेनि पहाड़ी के चट्टान का होगा डिस्पोजल : भवन प्रमंडल की समीक्षा के दाैरान डीएम ने आयुक्त काे बताया कि शाहमीर तकिया स्थित ब्रह्मयाेनि पहाड़ी से चट्टान फिसलने के मामले पर मुख्य सचिव से चट्टान के डिस्पाेजल करने की अनुमति प्राप्त हाे गयी है. भवन प्रमंडल काे इसके लिए रुपये भी मिल गये हैं.
नर्स क्वार्टर के लिए पैसे की जरूरत : भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि एक कराेड़ रुपये से मगध मेडिकल कॉलेज में नर्स क्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा है. उन्हाेंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए आैर रुपये की जरूरत है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रुपये उपलब्ध कराया जाना है. आयुक्त ने इस बारे में पत्र देने काे कहा, ताकि उनके व डीएम के स्तर से स्वास्थ्य विभाग से अनुराेध किया जा सके.