नूतननगर में मनचलों का उत्पात

नूतननगर में मनचलों का उत्पात गया. सिविल लाइंस थाने के नूतन नगर मुहल्ले में स्थित केनरा बैंक के एटीएम के पास सोमवार की शाम मनचलों ने कुछ युवकों की जमकर मारपीट की. इससे वहां काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस वहां पहुंची. लेकिन, […]

नूतननगर में मनचलों का उत्पात गया. सिविल लाइंस थाने के नूतन नगर मुहल्ले में स्थित केनरा बैंक के एटीएम के पास सोमवार की शाम मनचलों ने कुछ युवकों की जमकर मारपीट की. इससे वहां काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस वहां पहुंची. लेकिन, पुलिस के पहुंचने के पहले की मारपीट करनेवाले मनचले वहां से निकल चुके थे. सिविल लाइंस थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र पंडित ने बताया कि नूतन नगर पर नजर रखी जा रही है. कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने की शिकायत मिली थी. लेकिन, पुलिस के पहुंचने के पहले मारपीट करनेवाले युवक वहां से निकल चुके थे. इस मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >