वाहन से कुचल कर मजदूर की मौत

वाहन से कुचल कर मजदूर की मौतनवीनगर. सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एनपीजीसी के परियोजनास्थल के पास एक वाहन से कुचल कर एक मजदूर की मौत के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. मजदूरों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंच कर आनंद राम नामक मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग […]

वाहन से कुचल कर मजदूर की मौतनवीनगर. सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एनपीजीसी के परियोजनास्थल के पास एक वाहन से कुचल कर एक मजदूर की मौत के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. मजदूरों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंच कर आनंद राम नामक मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करने लगा. मूलत: बलिया (यूपी) के रहनेवाले आनंद की उम्र करीब 32 वर्ष बतायी गयी है. पता चला है कि आनंद यहांं किसी ठेका कंपनी के लिए काम करता था. अपनी मांग पर दबाव डालने के लिए मजदूर घटनास्थल से शव नहीं उठने दे रहे थे. घटना की जानकारी मिलने पर नरारीकलां के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नाराज मजदूरों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की. खबर लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही था और पुलिस अधिकारी मजदूरों के साथ बातचीत कर समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >