पुलिस ने आत्मदाह करने से रोका

डोभी. प्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने आये रामस्वरूव यादव व उनके परिजन को पुलिस ने रोका. जानकारी के अनुसार रामस्वरूप लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहा है. बार-बार पह अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुका है. इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया. वह केरोसिन डाल कर जान देने की काेशिश […]

डोभी. प्रखंड कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने आये रामस्वरूव यादव व उनके परिजन को पुलिस ने रोका. जानकारी के अनुसार रामस्वरूप लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहा है. बार-बार पह अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुका है. इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया. वह केरोसिन डाल कर जान देने की काेशिश कर रहे थे. सीओ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. एएसआइ सकलदेव प्रसाद दल-बल के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे व पीड़ित परिवार से केरोसिन तेल के जार को अपने कब्जे में ले लिया.

इसके बाद पीड़ित परिवार धरने पर बैठ गया. ज्ञात हो कि रानीचक निवासी रामस्वरूप यादव को उसके गोतिया द्वारा मकान नहीं बनाने दिया जा रहा है. इसको लेकर वह मुख्यमंत्री की लोक अदालत तक की चक्कर लगा चुका है. 14 अक्तूबर को उसने प्रखंड कार्यालय से लेकर थाने तक आत्मदाह करने से संबंधित आवेदन भी दिया था. डोभी सीओ राजीव प्रकाश राय ने बताया गोतिया से जमीन झगड़े का मामला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >