जलजमाव पर ठोस पहल नहीं

गया : मगध कॉलोनी के रोड नंबर चार से 11 तक के लोग नाला नहीं होने के कारण काफी परेशान हैं. गंदा पानी रोड पर जम गया है. लोगों का कहना है कि पार्षद या नगर निगम के अधिकारी यहां की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं देते. लोगों को गरमी में पेयजल संकट व बरसात […]

गया : मगध कॉलोनी के रोड नंबर चार से 11 तक के लोग नाला नहीं होने के कारण काफी परेशान हैं. गंदा पानी रोड पर जम गया है. लोगों का कहना है कि पार्षद या नगर निगम के अधिकारी यहां की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं देते. लोगों को गरमी में पेयजल संकट व बरसात में जलजमाव झेलना पड़ता है. कई बार समस्याओं को दूर करने के लिए नगर आयुक्त के पास अर्जी दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने बताया कि यहां करीब ढ़ाई हजार से अधिक लोग होल्डिंग टैक्स देते हैं. मुहल्ले में अधिकतर लोग नौकरी-पेशा वाले हैं.
कई जगहों पर लोगों ने चंदा इकट्ठा कर रोड पर मिट्टी डाली है. लेकिन, आज तक निगम की ओर से कोई काम नहीं किया गया. गरमी में पेयजल संकट दूर करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया था. आज तक इस मुहल्ले में पाइप लाइन नहीं बिछाया गया. रोड पर नाले का पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. जगह-जगह जलजमाव से दुर्गंध आने लगी है. लोगों का मुहल्ले में रहना मुहाल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >