ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर दो साल में तैयार हो जायेगा रोपवे

पर्यटन विभाग से 4.24 कराेड़ रुपये की मिली स्वीकृति पहले फेज में 10 लाख रुपये की हाेगी निकासी पर्यटकाें के लिए आकर्षण का बनेगा केंद्र गया : शहर के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित ब्रह्मयाेनि पहाड़ी पर बनने वाले रज्जू मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है़ पर्यटन विभाग की आेर इसके लिए चार […]

पर्यटन विभाग से 4.24 कराेड़ रुपये की मिली स्वीकृति
पहले फेज में 10 लाख रुपये की हाेगी निकासी
पर्यटकाें के लिए आकर्षण का बनेगा केंद्र
गया : शहर के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित ब्रह्मयाेनि पहाड़ी पर बनने वाले रज्जू मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है़ पर्यटन विभाग की आेर इसके लिए चार कराेड़ 24 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी है. पहले फेज में वर्ष 2016-17 में 10 लाख रुपये की निकासी व व्यय की स्वीकृति प्रदान की गयी है. इस याेजना के निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद अगले 24 महीने में पूरी होने की संभावना है. कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग पर्यटकाें के आकर्षण का केंद्र बनेगा़ डीएम कुमार रवि ने यह जानकारी दी़
कहां खर्च होगी राशि: रज्जू मार्ग के निर्माण का डीपीआर गुड़गांव की संस्था मेसर्स राइट्स लिमिटेड ने तैयार किया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मुख्य अभियंता द्वारा इसे तकनीकी अनुमाेदन प्रदान किया गया है. सर्वेक्षण, मिट्टी के परीक्षण, डिजाइन व इंजीनियरिंग पर 10.37 लाख रुपये, केबिन, माेटर, स्वीच गीयर पैनल आदि पर 96.96 लाख, स्टेशन, स्टेशन हाउसिंग, फाउंडेशन स्ट्रक्चर आदि पर 140.42 लाख, इंश्याेरेंस व सर्विस टैक्स आदि पर 42.22 लाख रुपये समेत कुल 424.00 लाख रुपये का व्यय अनुमानित है.
मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था निर्णय: पर्यटन विभाग के राज्य निधि से वित्त वर्ष 2016-17 में 10 लाख रुपये की निकासी व व्यय की स्वीकृति दी गयी है. ये रुपये बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से राइट्स काे याेजना के क्रियान्वयन के लिए दी जायेगी. 19 फरवरी 2015 काे संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में ब्रह्मयाेनि पहाड़ी पर रज्जू पथ के निर्माण के लिए राइट्स के राेप-वे की संभाव्यता रिपोर्ट (फिजीबिलिटी रिपाेर्ट) तैयार करने के लिए कायार्देश जारी किये जाने का निर्णय लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >