''प्रशासन ने करायी मेरे घर चोरी''

गया : विधान पार्षद मनारेमा देवी ने जिला प्रशासन को उनके घर में चोरी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इस चोरी में वे अधिकारी जिम्मेवार हैं, जिन्होंने उनका घर सील किया था. इन अधिकारियों को ही उनके घर में रखे सभी सामान की जानकारी थी. विधान पार्षद ने मांग की है कि […]

गया : विधान पार्षद मनारेमा देवी ने जिला प्रशासन को उनके घर में चोरी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इस चोरी में वे अधिकारी जिम्मेवार हैं, जिन्होंने उनका घर सील किया था. इन अधिकारियों को ही उनके घर में रखे सभी सामान की जानकारी थी. विधान पार्षद ने मांग की है कि अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये. साथ ही क्षतिपूर्ति भी करने की मांग की है.
गौरतलब है कि घर से शराब बरामदगी के मामले में जिला प्रशासन ने विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर को सील कर दिया था. हाइकोर्ट के आदेश के बाद आठ अक्तूबर को उनके घर का सील खोला गया. इसके बाद पता चला कि अंदर के कई सामान गायब हैं.विधान पार्षद के मुताबिक उनके घर से लगभग एक करोड़ रुपये के सामान चोरी हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >