मेला घूमने जा रहे हैं, तो बरतें सावधानी

असामाजिक तत्व भीड़ का उठा सकते हैं फायदा गया : शनिवार से ही मां भगवती का दरबार सज चुका है. आप भी सपरिवार मां शेरावाली के दर्शन को उत्सुक होंगे. लेकिन, पूजा पंडालों और मेले में जुट रही भीड़ को देख कर कई लोग घर से निकलने में हिचक रहे हैं. ऐसे में कुछ बातों […]

असामाजिक तत्व भीड़ का उठा सकते हैं फायदा
गया : शनिवार से ही मां भगवती का दरबार सज चुका है. आप भी सपरिवार मां शेरावाली के दर्शन को उत्सुक होंगे. लेकिन, पूजा पंडालों और मेले में जुट रही भीड़ को देख कर कई लोग घर से निकलने में हिचक रहे हैं. ऐसे में कुछ बातों पर ध्यान रखने से आप कई परेशानियों से बेफिक्र रह सकते हैं. मां का पट खुलते ही शहर में भक्तों की चहल-पहल बढ़ गयी है. असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठा घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे रहते हैं. ऐसे में लोगों को अपने स्तर से भी सतर्कता बरतने की जरूरत है. आपकी जरा सी असावधानी असामाजिक तत्वों के काम को आसान कर सकता है. इसलिए जब मेला घुमने निकलें तो विशेष रूप से सावधानी बरतें.
माता के दर्शन को उमड़ा रेला
शहर में दुर्गापूजा की धूम मची है़ पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का अनवरत तांता लगा हुआ है़ रविवार सुबह से हुई बारिश ने माता के भक्तों का उत्साह कुछ घंटों के लिए जरूर फीका कर दिया, लेकिन बारिश के थमते ही लोगों का रेला सड़कों और बाजारों में उमड़ पड़ा़ एक से बढ़ कर एक भव्य पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए लोग परिवार के साथ समूह में घरों से निकले, तो छात्रों व युवाओं की मंडली टोली के रूप में दिखी. पंडालों की साज-सज्जा और मनमोहक राेशनी बरबस ही लोगों काे अपनी आेर आकर्षित कर रहा है. मंत्रोच्चारण, माता के जयघोष व लाउडस्पीकरों में बज रहे गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >