प्रैक्टिस ही दिलायेगी पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता

गया: दुर्गापूजा में छुट्टी का माहौल पठन-पाठन के काम पर भारी न पड़ जाये. उत्सव के साथ पठन-पाठन को जारी रखना ही 10वीं व 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता दिलायेगी. खासकर प्रैक्टिस को बरकरार रखना ही परीक्षा की सफलता का मंत्र है. ऐसा स्कूलों के प्रिंसिपल का कहना है. दुर्गा पूजा की छुट्टी […]

गया: दुर्गापूजा में छुट्टी का माहौल पठन-पाठन के काम पर भारी न पड़ जाये. उत्सव के साथ पठन-पाठन को जारी रखना ही 10वीं व 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता दिलायेगी. खासकर प्रैक्टिस को बरकरार रखना ही परीक्षा की सफलता का मंत्र है. ऐसा स्कूलों के प्रिंसिपल का कहना है. दुर्गा पूजा की छुट्टी होने के पूर्व सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा 10वीं व 12वीं के छात्रों को विशेष टिप्स दिये गये हैं. उन्हें बताया गया है कि छुट्टी के दौरान घर से लेकर बाहर तक उत्सवी माहौल होता है.
ऐसे में पठन-पाठन का काम प्रभावित होता है. इस बीच खुद को संयमित व नियंत्रित रखना सफलता के लिए आवश्यक होता है. विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि विद्यार्थी किताबों में डूबे रहे हैं, बल्कि प्रैक्टिस से जुड़े रहें. मारवाड़ी स्कूल के प्रिंसिपल बृज भूषण सिंह चौहान, जिला स्कूल के प्रिंसिपल डॉ रंजीत कुमार व टी माॅडल के प्रिंसिपल भोला यादव ने विद्यार्थियों को बताया है कि स्कूल में जितनी पढ़ाई हुई है. उसी का अभ्यास बरकरार रखना है. छुट्टी के दौरान यह आसानी से किया जा सकता है.
इससे न तो उत्सव में खलल पड़ता है और न ही पठन-पाठन का काम बोरिंग सा लगता है. प्रिंसिपल का कहना है कि 10वीं व 12वीं के लिए यह समय मूल्यवान है. ऐसे में प्रैक्टिस करते हुए खुद को मजबूत किया जा सकता है. किसी विषय के लगातार प्रैक्टिस करने से वह विषय छात्र का हो जाता है. उस विषय से जुड़े सवालों को हल करने में छात्रों से कोई चूक नहीं होती है. इसका लाभ उन्हें फाइनल परीक्षा में मिलती है. टी माॅडल के प्रिंसिपल का कहना है कि अब पूरी तरह से प्रैक्टिस का जमाना है. जो छात्र जितना प्रैक्टिस करेगा उसकी पकड़ उतनी ही मजबूत होगी. इसके बगैर बेहतर अंक लाने की गुंजाइश भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >