39 देशों के डेलीगेट ने की विश्व शांति की प्रार्थना

बोधगया (गया) : पांचवें अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में शामिल होने आये विश्व के 39 देशों के तीन सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों ने गुरुवार की सुबह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे विश्व शांति के लिए प्रार्थना की. इनमें से ज्यादातर डेलिगेट्स पहली मर्तबा बोधगया आये थे. वे मंदिर की महत्ता और भव्यता […]

बोधगया (गया) : पांचवें अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में शामिल होने आये विश्व के 39 देशों के तीन सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों ने गुरुवार की सुबह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे विश्व शांति के लिए प्रार्थना की. इनमें से ज्यादातर डेलिगेट्स पहली मर्तबा बोधगया आये थे. वे मंदिर की महत्ता और भव्यता देख मुग्ध होते नजर आये. विदेशी मेहमान महाबोधि मंदिर में आयोजित शांति प्रार्थना में शामिल हुए व दोपहर में बुद्ध की ज्ञानस्थली से विदा हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >