गोदावरी में दुर्गा मंदिर की दानपेटी तोड़ चुराये रुपये, जांच शुरू

गया : गोदावरी स्थित दुर्गा मंदिर की दानपेटी तोड़ कर चोरों ने दान के रुपये निकाल लिये. रविवार की रात में चोरों ने दानपेटी के निचले हिस्से को तोड़ घटना को अंजाम दिया. सुबह में इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी व इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. दानपेटी में कितने रुपये थे, इसकी […]

गया : गोदावरी स्थित दुर्गा मंदिर की दानपेटी तोड़ कर चोरों ने दान के रुपये निकाल लिये. रविवार की रात में चोरों ने दानपेटी के निचले हिस्से को तोड़ घटना को अंजाम दिया. सुबह में इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी व इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. दानपेटी में कितने रुपये थे, इसकी जानकारी तो किसी के पास नहीं है, पर लोग यह कयास लगाने में जुटे हैं कि पितृपक्ष के दौरान पिंडदानियों द्वारा दानपेटी में हजारों रुपये डाले गये होंगे, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिये. कोई 500 तो, कोई पांच हजार रुपये चोरी कर लिये जाने की बात कर रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >