एटीएम व बैंकों पर उचक्कों की नजर

गया: दुर्गापूजा व दीपावली को लेकर लोग एक तरफ त्योहारी मूड में हैं. दूसरी ओर उचक्के व झपटमार गिरोह के अपराधियों की नजरें एटीएम व विभिन्न बैंकों पर टिकी है. लोग त्योहार मनाने के लिए खरीदारी करने को एटीएम व बैंकों से रुपये निकालने में मशगूल होंगे, तो अपराधी भी इस ताक में होंगे कि […]

गया: दुर्गापूजा व दीपावली को लेकर लोग एक तरफ त्योहारी मूड में हैं. दूसरी ओर उचक्के व झपटमार गिरोह के अपराधियों की नजरें एटीएम व विभिन्न बैंकों पर टिकी है. लोग त्योहार मनाने के लिए खरीदारी करने को एटीएम व बैंकों से रुपये निकालने में मशगूल होंगे, तो अपराधी भी इस ताक में होंगे कि लोगों के रुपये कब और कहां झपट लिये जाएं. इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है ही.
साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि बाइक की डिक्की या हाथों में लिए छोटे बैग या झोले में भी रुपयों को लेकर न चलें. शहर में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. मुख्य रूप से कटिहार के कोढ़ा गिरोह का हाथों ऐसी घटनाएं ज्यादातर देखी गयी हैं. इनके अलावा बाजारों में भीड़ का लाभ उठा कर पॉकेटमार गिरोह व महिलाओं की चेन आदि झपटने वाले अपराधी भी पर्व-त्योहारों के मौके पर हाथ साफ करने के फिराक में जुटे जाते हैं. विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बैंकों व एटीएम के आसपास ऐसे अपराधियों की नजरें टिकी हैं और अपराधी मौके की तलाश में भी जुट गये हैं.
पुलिस ने बनायी रणनीति: दुर्गापूजा व दीपावली के मद्देनजर इस तरह के अपराध से निबटने को लेकर एसएसपी गरिमा मलिक ने शहर व जिले के अन्य बाजारों में स्थित एटीएम व बैंकों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश संबंधित थानों की पुलिस को दिया है. इसके लिए अलग-अलग पालियों में बंट कर व सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को तैनात रहने को कहा गया है. साथ ही एटीएम या बैकों के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने व जरूरत पड़ने पर पूछताछ करने को भी कहा गया है. एसएसपी ने बताया कि चोर-उचक्कों व झपटमार गिरोह के प्रति पदाधिकारियों व सिपाहियों(महिला,पुरुष) को अलर्ट कर दिया गया है. उन्होंने आम लोगों से भी थोड़ा सचेत रहने की अपील की है व किसी तरह की घटना होने पर शोर मचाने व पुलिस को इसकी सूचना बगैर समय गंवाये देने को भी कहा है. एसएसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पुलिस को चौकस कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >