जंकशन पर ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति करते जवान!

गया: पितृपक्ष मेला शुरू होने के बाद पिंडदानियों का गया जंकशन आना शुरू हो गया है. पिंडदानियों की सेवा करना के लिए जंकशन पर 200 पुरुष जवान व 50 महिला जवानों को लगाया गया है. हर प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों की भी नियुक्त की गयी है, लेकिन ड्यूटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही […]

गया: पितृपक्ष मेला शुरू होने के बाद पिंडदानियों का गया जंकशन आना शुरू हो गया है. पिंडदानियों की सेवा करना के लिए जंकशन पर 200 पुरुष जवान व 50 महिला जवानों को लगाया गया है. हर प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों की भी नियुक्त की गयी है, लेकिन ड्यूटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. जंकशन पर बनाये गये पुलिस शिविर में एक भी जवान तैनात नहीं रहते. जवान इधर, उधर टहलते रहते हैं. इस ओर वरीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है. जंकशन पर पुलिस शिविर में एक भी जवान दोपहर के बाद नजर नहीं आते. शिविर में कोई तीर्थयात्री सेवा लेने आता है, तो बिना जानकारी वापस लौटना पड़ता है.
क्या कहते हैं तीर्थयात्री : मनोहर पांडेय, जगदीश सहाय, उदीश पांडेय सहित अन्य तीर्थयात्रियों ने बताया कि जंकशन पर तीर्थयात्रियों को सेवा देने के लिए शिविर लगाया गया है. लेकिन, कोई ठीक से जानकारी नहीं देता. तीर्थयात्रियों ने बताया कि रात में तो कोई ठीक तरह से बात भी नहीं करता.
क्या कहते हैं रेल एसपी : रेल एसपी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि ऐसे जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय से बातचीत की जायेगी व रिपोर्ट मांगी जायेगी. रिपोर्ट नहीं देने पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >