कबड्डी: पुरुष वर्ग में एमजी कॉलेज की दावेदारी, आज होगा फाइनल

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के महिला व पुरुष वर्ग में आरआरएस कॉलेज, मोकामा की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. साथ ही महिला वर्ग में एएनएस कॉलेज, बाढ़ व पुरुष वर्ग में मिर्जा गालिब कॉलेज की टीम भी फाइनल में प्रवेश कर गयी. मंगलवार को खेले […]

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के महिला व पुरुष वर्ग में आरआरएस कॉलेज, मोकामा की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. साथ ही महिला वर्ग में एएनएस कॉलेज, बाढ़ व पुरुष वर्ग में मिर्जा गालिब कॉलेज की टीम भी फाइनल में प्रवेश कर गयी.
मंगलवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में आरआरएस कॉलेज की टीम ने एमयू के पीजी टीम को 81-30 के भारी अंतर से हरा दिया. सेमीफाइनल मैच में ही पुरुष वर्ग में मिर्जा गालिब कॉलेज की टीम ने एसएनएस कॉलेज जहानाबाद की टीम को 41-19 से हरा दिया. वहीं, आरआरएस कॉलेज मोकामा की टीम ने गया कॉलेज गया की टीम को 60-13 के अंतर से व एएनएस कॉलेज बाढ़ की टीम ने 43-18 के अंतर से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर गया.

इससे पहले एएनएस कॉलेज नवीनगर की टीम ने एसपीएम कॉलेज उदंतपुरी को 40-11 से, मिर्जा गालिब कॉलेज ने एमयू के पीजी टीम को 54-12 से व गया कॉलेज गया की टीम ने नालंदा महिला कॉलेज की टीम को 50-15 के अंतर से हरा दिया. एमयू के खेलकूद प्रभारी डॉ सुदर्शन राय ने बताया कि बुधवार को महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला आरआरएस कॉलेज मोकामा व एएनएस कॉलेज बाढ़ की टीमों के बीच व पुरुष वर्ग में आरआरएस कॉलेज मोकामा व मिर्जा गालिब कॉलेज गया की टीमों के बीच होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >