कंडी नवादा में करेंट लगने से युवक की गयी जान, रोड जाम

चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा में बुधवार की सुबह हुआ हादसा खेत में किसी काम से गया युवक आया बिजली तार की चपेट में गया : चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा में बुधवार की सुबह खेत में किसी काम से गया लगभग 25 वर्षीय युवक नरेश यादव की बिजली के करेंट से मौत […]

चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा में बुधवार की सुबह हुआ हादसा

खेत में किसी काम से गया युवक आया बिजली तार की चपेट में

गया : चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा में बुधवार की सुबह खेत में किसी काम से गया लगभग 25 वर्षीय युवक नरेश यादव की बिजली के करेंट से मौत हो गयी. वह दैनिक मजदूरी करता था और खेत की तरफ गया था. इसी बीच वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना पर आसपास के लोग उसके शव को पहले उसके घर ले गये व बाद में उसके शव के साथ प्रेतशिला रोड पर उतर आये. हालांकि, चंदौती थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया व उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

चंदौती थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि कुछ लोगों का सहयोग मिला व उनकी पहल पर ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बिजली का तार काफी कम ऊंचाई से गुजरा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना व पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहयोग राशि स्थानीय बीडीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >