पितृपक्ष मेले का मोबाइल एप होगा यूजर फ्रेंडली

गया: 17 दिनी व दाे पक्षीय पितृपक्ष मेला 15 सितंबर से शुरू हाेने जा रहा है. मेला 30 सितंबर काे समाप्त हाेगा. मेला शुरू हाेने में अब समय कम रह गया है. ऐसे में मेला में व्यवस्था का हाल देखने व देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियाें के अावासन का हाल जानने के लिए डीएम कुमार […]

गया: 17 दिनी व दाे पक्षीय पितृपक्ष मेला 15 सितंबर से शुरू हाेने जा रहा है. मेला 30 सितंबर काे समाप्त हाेगा. मेला शुरू हाेने में अब समय कम रह गया है. ऐसे में मेला में व्यवस्था का हाल देखने व देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियाें के अावासन का हाल जानने के लिए डीएम कुमार रवि मंगलवार काे मेला क्षेत्र का भ्रमण करने निकले. इस माैके पर पत्रकाराें के समक्ष उन्हाेंने कहा कि देश-विदेश से पिंडदानी अपने पितराें का पिंडदान व तर्पण करने गयाजी आते हैं.

तीर्थयात्रियाें व पर्यटकाें के लिए साफ-सफाई, आवासन, शाैचालय, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन जुटा है. जन सुविधाआें में आवासन स्थल, चिकित्सा शिविर, पेट्राेल पंप, बस पड़ाव, पुलिस थाना व शिविराें, महत्वपूर्ण वेदियाें, सराेवर, घाटाें आदि के जीपीएस लाेकेशन वेबसाइट पर प्रदर्शित किये जायेंगे. माेबाइल एप के माध्यम से भी पिंडदानियों व पर्यटकों को आवश्यक सूचनाएं प्रदान की जा रही हैं, इसके लिए माेबाइल एप काे मॉडीफाइड किया जा रहा है. इसे यूजर फ्रेंडली बनाया जा रहा है.

डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में फ्री वाइ-फाइ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीएसएनएल से अनुराेध किया जा रहा है. विष्णुपद मंदिर में 24 घंटे कार्यरत कॉल सेंटर स्थापित किया जायेगा. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये जायेंगे. इससे तीर्थयात्री, पर्यटक आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे.
मेला क्षेत्र के भ्रमण के दाैरान डीएम चिह्नित आवासन स्थलाें व अन्य व्यवस्थाआें का मुआयना कर रहे थे. उन्होंने सबसे पहले शहर के रमना स्थित कन्या उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस आवासन स्थल पर साफ-सफाई, शाैचालय, पेयजल की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया. रंगाई-पुताई काम शुरू नहीं हाेने पर अविलंब चालू कराने का निर्देश दिया. शाैचालय की साफ-सफाई व उगे पाैधों काे साफ करने का निर्देश दिया. कैंपस में जलजमाव, कैंपस में जानवाराें आदि के घूमने पर डीएम ने असंताेष व्यक्त किया व टूटी चहारदीवारी काे ठीक कराने का निर्देश दिया.

आवासन स्थलाें में ठहरनेवाले तीर्थयात्रियाें से किसी प्रकार शुल्क नहीं लेने व सफाई के लिए निगम काे निर्देशित किया. समय रहते इसकी व्यवस्था करें. आवासन स्थल का दाैरा करते वह पितामहेश्वर घाट पहुंचे. घाट पर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आयी गंदगी काे देखकर वहां साफ-सफाई कराने व ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त छिड़काव कराने का निर्देश नगर आयुक्त विजय कुमार काे दिया. घाट व सराेवर के रास्ते में कहीं-कहीं नालाें पर ढक्कन का स्लैब नहीं हाेने पर डीएम ने जल्दी ही स्लैब लगाने का निर्देश दिया. सराेवर के गंदे पानी काे साफ करने काे कहा. मंदिर, सराेवर व घाटाें की रंगाई-पुताई करायें.

कुमार रवि ने नगर आयुक्त काे कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर के पीछे खाली जमीन पर पेवर ब्लॉक बिछायें. इसपर मंदिर के महंत अजय उपाध्याय ने कहा कि यह जमीन मंदिर की है, इस पर बगीचा लगाया जायेगा. इसपर डीएम ने कहा कि मंदिर की जमीन है, फिर भी यहां पर पेवर ब्लॉक बिछाया जायेगा. डीएम ने कहा कि जाे लाेग राेक लगा रहे हैं, वह मंदिर का निजी उपयाेग कर रहे हैं, जबकि यह मंदिर न्यास बाेर्ड के अंतर्गत है. डीएम ने एसडीआे काे इस बारे में जांच का आदेश दिया. इसके बाद डीएम विष्णुपद मंदिर स्थित देवघाट पहुंचे. घाट पर नवनिर्मित सामुदायिक शाैचालय के शुरू नहीं हाेने व अधूरे काम काे पूरा करने का निर्देश दिया. इसे न्यूनतम शुल्क पर चलाने के लिए नगर निगम काे साैंपने का निर्देश दिया. यात्री शेड में गायाें काे देखकर डीएम ने नगर निगम व पशुपालन विभाग काे निर्देश दिया कि इन्हें जब्त करें. घाट पर नल आदि काे दुरुस्त करने का निर्देश पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता काे दिया. संवास सदन समिति व निगम काे देवघाट पर रंगाई-पुताई कराने काे कहा. पंडागण से सुझाव मांगा.
गयासिर वेदी के पास बिजली के पाेल व तार जर्जर हाेने की बात पर डीएम ने इंडिया पावर काे तुरंत ठीक करने काे कहा. इस माैके पर प्रशिक्षु आइएएस प्रशांत कुमार, नगर आयुक्त विजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विनाेद कुमार सिंह, आवासन समिति के नाेडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा सहित अन्य अधिकारी माैजूद थे. इसके बाद समाहरणालय सभाकक्ष में एडीएम ने पितृपक्ष मेले के सभी काेषांगाें के नाेडल पदाधिकारियाें के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >