ट्रक के धक्के से बिजली का खंभा टूटा, बिजली बाधित

गया. शुक्रवार की सुबह काशीनाथ मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से 33 हजार वोल्ट का बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी वजह से पंचायती अखाड़ा 33 हजार केवी से सप्लाइ बंद हो गयी. इसके बाद इंडिया पावर के कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत की. दोपहर 1:45 बजे तक इसे ठीक करा लिया गया. इधर, […]

गया. शुक्रवार की सुबह काशीनाथ मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से 33 हजार वोल्ट का बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया. इसकी वजह से पंचायती अखाड़ा 33 हजार केवी से सप्लाइ बंद हो गयी. इसके बाद इंडिया पावर के कर्मचारियों ने इसकी मरम्मत की. दोपहर 1:45 बजे तक इसे ठीक करा लिया गया.

इधर, डीजीएम राकेश रंजन ने कहा कि किसी भी स्थिति में बिजली में कोई खराबी हो, तो इंडिया पावर आॅफिस में संपर्क कर जानकारी लिया जा सकता है या फिर कहीं गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं. उन्होंने शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >