वृद्ध की गला काट कर हत्या

गया: शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप के पास रविवार की रात एक वृद्ध की गला काट कर हत्या कर दी गयी. करीब 65 वर्षीय वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी और हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका. सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. […]

गया: शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप के पास रविवार की रात एक वृद्ध की गला काट कर हत्या कर दी गयी. करीब 65 वर्षीय वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी और हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका. सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. फिलहाल, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है.

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गांधी मंडप के पास स्थित एक जर्जर कमरे में करीब 65 वर्षीय वृद्ध की गला काट कर हत्या कर दी गयी है और उसके शव को वहीं छोड़ दिया गया था. उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर लुंगी व बनियान था. वह मुसलिम समुदाय का है. पर, उसकी व्यक्तिगत पहचान नहीं हो सकी है. उसके शव को मगध मेडिकल काॅलेज हॉस्पिटल में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >