बेटे ने मां व तीन भाइयों पर पसुली से किया वार

परैया: थाना क्षेत्र के सोलरा पंचायत स्थित झिकटिया गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में पिंटू कुमार नाक के युवक ने मां के साथ ही तीन सगे भाइयों पर पसुली से हमला कर दिया. इस दौरान पिंटु ने चारों को बुरी तरह पीटा. घटना में घायल युवक की मां उषा देवी, भाई टिंकू कुमार, अंपू […]

परैया: थाना क्षेत्र के सोलरा पंचायत स्थित झिकटिया गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में पिंटू कुमार नाक के युवक ने मां के साथ ही तीन सगे भाइयों पर पसुली से हमला कर दिया. इस दौरान पिंटु ने चारों को बुरी तरह पीटा.

घटना में घायल युवक की मां उषा देवी, भाई टिंकू कुमार, अंपू कुमार व निर्भय कुमार का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परैया में किया गया. जबकि, गंभीर रूप से घायल अंपू कुमार को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया है.

पीड़ितों ने थाने में पिंटू के खिलाफ आवेदन दिया है. पीड़ित मां व भाइयों ने बताया कि युवक सभी से अलग रहता है और सारी जमीन पर कब्जा जमाये है. तीनों भाइयों व मां के खेत में धान लगाने पर वह आपा खाे बैठा. परिजनों के अनुसार, पिंटू पहले भी कई मामलों का अभियुक्त रहा है व सजा भी काट चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >