पुलिस के हत्थे चढ़ा महिलाओं के गले से चेन झपटनेवाला

गया: राह चलतीं महिलाओं के गले से चेन झपट कर बाइक से फरार होनेवाले युवक को विष्णुपद थाने की पुलिस ने आखिर दबोच ही लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आया 20-25 वर्षीय युवक सोनू शर्मा बाइपास रोड के खटकाचक में रहता है और मूल रूप से वह बथानी गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने […]

गया: राह चलतीं महिलाओं के गले से चेन झपट कर बाइक से फरार होनेवाले युवक को विष्णुपद थाने की पुलिस ने आखिर दबोच ही लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आया 20-25 वर्षीय युवक सोनू शर्मा बाइपास रोड के खटकाचक में रहता है और मूल रूप से वह बथानी गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने सोनू शर्मा के पास से एक पल्सर व एक पैशन बाइक भी जब्त की है.

विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोनू ने सात मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और पिछले दिनों सेवादल रोड में एक महिला से व एपी कॉलोनी में वार्ड पार्षद रागिनी देवी के गले से सोने की चेन झपट कर भागने की बात भी स्वीकार की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चेन खो चुकी दोनों पीड़ित महिलाओं ने सोनू शर्मा की पहचान कर ली है.

उन्होंने बताया कि बाइकर्स झपटमार सोनू शर्मा से पूछताछ की जा रही है कि महिलाओं से चेन झपट कर वह किस दुकान में बेचता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिलाओं से प्राप्त हुलिया के आधार पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जाल बिछाया था और संदेहास्पद स्थिति में बाइक चलाते हुए सोनू शर्मा को पकड़ कर पूछताछ की गयी. इस दौरान उसने बताया कि छिनतई की चेनों को नैली गांव का चंदन कुमार कम दाम पर खरीदता था. पुलिस ने सोनू शर्मा की निशानदेही पर नैली से चंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >