गया : पावर ग्रिड कॉरपाेरेशन अॉफ इंडिया, बाेधगया स्थित बारा यूनिट की आेर से शनिवार काे शहर के जयप्रकाश झरने के पास स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम रखा गया. स्वच्छता जागरूकता पखवारे के तहत इंडिया पावर की आेर से सांस्कृतिक टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया.
इसमें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया. घर के आसपास की साफ-सफाई और गंदगी से फैलनेवाली बीमारियाें के बारे में जानकारी दी गयी, ताकि लाेग साफ-सुथरा रह सकें. नाटक में शौचालय आदि की साफ-सफाई के बारे में भी बताया गया.
