छठी व नौवीं की एनसीआरइटी की किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं

गया : शहर की दुकानों में कक्षा छठी व नौवीं की एनसीआरटी की सभी किताबें अब तक उपलब्ध नहीं हो पायी हैं. इसके कारण छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक परेशान दिख रहे हैं. जानकारी के अनुसार, एनसीआरटी पैटर्न पर आधारित कई विद्यालयों के परीक्षाफल जारी कर दिये गये हैं. कुछ विद्यालयों में एक अप्रैल से क्लास […]

गया : शहर की दुकानों में कक्षा छठी व नौवीं की एनसीआरटी की सभी किताबें अब तक उपलब्ध नहीं हो पायी हैं. इसके कारण छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक परेशान दिख रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, एनसीआरटी पैटर्न पर आधारित कई विद्यालयों के परीक्षाफल जारी कर दिये गये हैं. कुछ विद्यालयों में एक अप्रैल से क्लास भी शुरू हो जायेंगे. इस कारण किताब लेने के लिए स्टूडेंट्स व उनके परिजन दुकानों में पहुंच रहे हैं. किताब दुकानदार पवन अग्रवाल ने बताया कि क्लास नाइन की अंगरेजी व साइंस और क्लास सिक्स की साइंस व अन्य विषयों की किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं हैं. आगामी 10 अप्रैल तक बाजार में किताबें उपलब्ध होने की संभावना है.

गौरतलब है कि जिले में एनसीआरटी पैटर्न पर आधारित स्कूलों में पढ़नेवाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 50 हजार है. बाजार में हर साल एनसीआरटी की किताबें देर से उपलब्ध होती हैं, जिससे विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >