एलएलबी की डिग्री की जांच करने पहुंची बेंगलुरु पुलिस

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) की डिग्री के नाम पर फर्जीवाड़ा होने का सिलसिला जारी है. सोमवार को बेंगलुरू पुलिस की दो सदस्यीय टीम एमयू पहुंची और परीक्षा नियंत्रक डॉ इसराइल खां से मुलाकात की. पुलिस टीम ने परीक्षा नियंत्रक को बेंगलुरु के विध्यासौध पुलिस थाने में दर्ज कांड संख्या 39/14 से संबंधित दस्तावेज सौंपते हुए […]

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) की डिग्री के नाम पर फर्जीवाड़ा होने का सिलसिला जारी है. सोमवार को बेंगलुरू पुलिस की दो सदस्यीय टीम एमयू पहुंची और परीक्षा नियंत्रक डॉ इसराइल खां से मुलाकात की. पुलिस टीम ने परीक्षा नियंत्रक को बेंगलुरु के विध्यासौध पुलिस थाने में दर्ज कांड संख्या 39/14 से संबंधित दस्तावेज सौंपते हुए चार लोगों की एलएलबी की डिग्री की जांच की मांग की.
पुलिस टीम ने परीक्षा नियंत्रक को बताया कि शिवाजी संधी सहित चार युवकों के विरुद्ध बेंगलुरु हाइकोर्ट के बार एसोसिएशन ने संबंधित थाने में एफआइआर दर्ज कराया है. युवकों पर एक आरोप यह भी है कि चारों युवक फर्जी डिग्री के आधार पर बेंगलुरु कोर्ट में वकालत कर रहे हैं और ये डिग्रियां मगध विश्वविद्यालय के अधीन आनेवाले नवादा विधि कॉलेज के नाम पर इश्यू की गयी हैं. परीक्षा नियंत्रक ने उन्हें जांच में हरसंभव मदद करने की बात कही. बेंगलुरु से आये पुलिस टीम में शामिल आर कुमार ने बताया कि आरोपित चारों युवक नवादा विधि कॉलेज के नाम पर इश्यू की गयी डिग्रियों के आधार पर बेंगलुरु हाइकोर्ट में वकालत कर रहे थे. इसी बीच बार एसोसिएशन ने उक्त चारों के विरुद्ध विध्यासौध पुलिस थाने में दर्ज कांड संख्या 39/14, 224/15, 225/15, 226/15 व 227/15 दर्ज कर दी. इसी मामले की जांच की जा रही है. पुलिस टीम को आशंका है कि उनकी डिग्रियां फर्जी हैं. इसी संदर्भ में डिग्रियों की सच्चाई जानने के लिए मगध विश्वविद्यालय के अधिकारी से मुलाकात की गयी और डिग्रियों की जांच करने की बात कही गयी है.
जांच के बाद ही होगा स्पष्ट
बेंगलुरु पुलिस की टीम द्वारा डिग्रियों की जांच से संबंधित आवेदन दिया गया है. डिग्रियां एलएलबी से संबंधित हैं. अब उनके दस्तावेजों पर जांच की जायेगी, तब ही स्पष्ट हो पायेगा कि डिग्रियां फर्जी हैं या असली.
डॉ इसराइल खां, परीक्षा नियंत्रक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >