इस विशेष बैठक व वोटिंग को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के अनुरोध पर सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल ने मजिस्ट्रेट के रूप में बोधगया बीडीओ अजय कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) शैलेश कुमार व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को तैनात किया है. मंगलवार को 11 बजे से विशेष बैठक शुरू होगी. इस बाबत सुरक्षा को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने बोधगया थाने की पुलिस को भी पत्र भेजा है.
दावं-पेच . कुरसी रहेगी या..,फैसला आज
बोधगया: बाेधगया नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह की कुरसी रहेगी या जायेगी, इसका फैसला मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में शामिल होनेवाले नगर पंचायत के सदस्य करेंगे. अध्यक्ष के विरुद्ध आये अविश्वास प्रस्ताव पर नगर पंचायत के सदस्य गुप्त मतदान करेंगे. इस विशेष बैठक व वोटिंग को लेकर नगर पंचायत […]

बोधगया: बाेधगया नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह की कुरसी रहेगी या जायेगी, इसका फैसला मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में शामिल होनेवाले नगर पंचायत के सदस्य करेंगे. अध्यक्ष के विरुद्ध आये अविश्वास प्रस्ताव पर नगर पंचायत के सदस्य गुप्त मतदान करेंगे.
उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी विशेष बैठक
कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह के विरुद्ध आये अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक में बहस व वोटिंग होगी, इस बाबत विशेष बैठक की अध्यक्षता करने के लिए नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया है. हालांकि, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव आया हुआ है. लेकिन, उनके अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व वोटिंग के लिए अबतक नगर पंचायत के सदस्यों ने किसी तारीख का निर्धारण नहीं किया है, इस कारण फिलहाल दिनेश कुमार सिंह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष हैं और मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह करेंगे.
सदस्यों के घरों पर चिपकाये गये नोटिस
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के 19 सदस्यों में से छह सदस्यों ने मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक से संबंधित नोटिस को रिसीव नहीं किया था. यह गंभीर मामला था. इस कारण मंगलवार को जूनियर इंजीनियर गुलजार अहसन व लेखापाल सूर्यमोहन कुमार को अपने दफ्तर में बुलाया और नोटिस रिसीव नहीं करनेवाले नगर पंचायत के सदस्यों के आवास पर नोटिस को चिपकाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि जूनियर इंजीनियर व लेखापाल की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने उनके घरों पर नोटिस चिपका दिया और इसकी फोटोग्राफी की. साथ ही, नोटिस चिपकाने से संंबंधित मामले पर आसपास के दो लोगों को गवाह के रूप में संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर भी करा लिया गया.