शादीपुर बालू घाट पर किसानों का हंगामा

मानपुर : फल्गु नदी के शादीपुर गांव के पास जिलाधिकारी के आदेश पर बालू उठाव कार्य का अनुमोदन किया गया. लेकिन, शनिवार को आसपास के सैकड़ों किसान बालू घाट पर जमा हो गये और हंगामा करना शुरू कर दिया. वे बालू उठाव बंद कराने की मांग करने लगे. किसानों की सूचना पर बुनियादगंज थाने की […]

मानपुर : फल्गु नदी के शादीपुर गांव के पास जिलाधिकारी के आदेश पर बालू उठाव कार्य का अनुमोदन किया गया. लेकिन, शनिवार को आसपास के सैकड़ों किसान बालू घाट पर जमा हो गये और हंगामा करना शुरू कर दिया. वे बालू उठाव बंद कराने की मांग करने लगे. किसानों की सूचना पर बुनियादगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बालू उठाव बंद कराया.
किसानों का कहना है कि फल्गु नदी से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया जा रहा है. इससे गांव के जलस्तर पर भी प्रभाव पड़ रहा है. सिंचाई में भी बाधा आ रही है. बालू उठाव बंद होने के मामले में वेस्ट लिंक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी को सूचना दे दी गयी है. फिलहाल, किसानों व ठेकेदार के बीच गतिरोध बना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >