बोधगया में 1.68 लाख के साथ दलाल गिरफ्तार

गया. रेलवे के बोधगया स्थित सेटेलाइट काउंटर पर आरपीएफ ने छापेमारी कर एक लाख 68 हजार 810 रुपये कैश के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरक्षण काउंटर पर दलालों के सक्रिय होने की कई दिनों से सूचना मिल रही थी. इसी के आधार पर सोमवार की दोपहर आरपीएफ व […]

गया. रेलवे के बोधगया स्थित सेटेलाइट काउंटर पर आरपीएफ ने छापेमारी कर एक लाख 68 हजार 810 रुपये कैश के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरक्षण काउंटर पर दलालों के सक्रिय होने की कई दिनों से सूचना मिल रही थी.

इसी के आधार पर सोमवार की दोपहर आरपीएफ व आरपीएसएफ की संयुक्त टीम ने आरक्षण काउंटर पर छापेमारी की. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरआर सहाय ने बताया कि छापेमारी में बोधगया थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्नीलाल सिंह को रुपये के साथ दो विदेशी सैलानियों के टिकट, दो आरक्षण फॉर्म व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि काउंटर से दलालों द्वारा आरक्षण करा कर विदेशियों से मनमाना पैसा लिया जा रहा है.

दलाल के खिलाफ केस (98/ 2016) दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी में आरपीएफ सिपाही अरुण कुमार सिंह व गौतम कुमार सिंह भी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >