बोधगया में 1.68 लाख के साथ दलाल गिरफ्तार रेलवे आरक्षण काउंटर पर आरपीएफ का छापाविदेशी सैलानियों के दो टिकट, आरक्षण फॉर्म व मोबाइल भी जब्त संवाददाता, गयारेलवे के बोधगया स्थित सेटेलाइट काउंटर पर आरपीएफ ने छापेमारी कर एक लाख 68 हजार 810 रुपये कैश के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरक्षण काउंटर पर दलालों के सक्रिय होने की कई दिनों से सूचना मिल रही थी. इसी के आधार पर सोमवार की दोपहर आरपीएफ व आरपीएसएफ की संयुक्त टीम ने आरक्षण काउंटर पर छापेमारी की. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आरआर सहाय ने बताया कि छापेमारी में बोधगया थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्नीलाल सिंह को रुपये के साथ दो विदेशी सैलानियों के टिकट, दो आरक्षण फॉर्म व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि काउंटर से दलालों द्वारा आरक्षण करा कर विदेशियों से मनमाना पैसा लिया जा रहा है. दलाल के खिलाफ केस (98/ 2016) दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी में आरपीएफ सिपाही अरुण कुमार सिंह व गौतम कुमार सिंह भी शामिल रहे.
बोधगया में 1.68 लाख के साथ दलाल गिरफ्तार
बोधगया में 1.68 लाख के साथ दलाल गिरफ्तार रेलवे आरक्षण काउंटर पर आरपीएफ का छापाविदेशी सैलानियों के दो टिकट, आरक्षण फॉर्म व मोबाइल भी जब्त संवाददाता, गयारेलवे के बोधगया स्थित सेटेलाइट काउंटर पर आरपीएफ ने छापेमारी कर एक लाख 68 हजार 810 रुपये कैश के साथ एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के […]
