उर्दू मध्य वद्यिालय को हाइ करने की मांग

उर्दू मध्य विद्यालय को हाइ करने की मांग केसरू के लोगों ने शिक्षा विभाग के अफसरों के पास रखा प्रस्ताव संवाददाता, गयानगर प्रखंड के केसरू गांव के लोगों ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से गांव के उर्दू मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय बनाने की मांग की है. गांववालों का कहना है कि केसरू […]

उर्दू मध्य विद्यालय को हाइ करने की मांग केसरू के लोगों ने शिक्षा विभाग के अफसरों के पास रखा प्रस्ताव संवाददाता, गयानगर प्रखंड के केसरू गांव के लोगों ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से गांव के उर्दू मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय बनाने की मांग की है. गांववालों का कहना है कि केसरू के बच्चों को हाइस्कूल तक की पढ़ाई करने के लिए या तो कुजापी जाना पड़ता है या फिर गया. केसरू-धर्मपुर गांव से कुजापी की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है. मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद पप्पू, मोहम्मद वकील, मोहम्मद असलम, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद रूशतम व मोहम्मद कयाम अंसारी सहित अन्य लोगों ने नगर प्रखंड के बीआरसी में पहुंच कर उर्दू मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय बनाने की मांग की.सवाल उठाने का कोई फायदा नहीं20 सूत्री सदस्य मोहम्मद नौशाद अली उर्फ गुड्डू ने बताया कि उर्दू मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय बनाने की मांग सदन में कई बार उठायी गयी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बैठक, 20 सूत्री की बैठक, बीअारसी शिक्षकों की बैठक में, निरीक्षण के दौरान, जनता दरबार सहित लगभग हर बार सवाल उठाये जाते हैं, पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला.अभी कोई निर्णय नहीं लिया गयाकौन-कौन मध्य विद्यालय उच्च विद्यालय बनेंगे, इसका निर्णय नहीं लिया गया है. जिला मुख्यालय में बैठक होने के बाद प्रस्ताव भेजा जायेगा. इसके बाद आगे कुछ कदम उठाया जायेगा.सर्वेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >