नगर निगम बजट : नाली व रोड अहम

नगर निगम बजट : नाली व रोड अहम पहले दिन दो ही वार्डों में हुई आमसभा, होनी थी 10 मेंसंवाददाता, गयानगर निगम के 2016-17 वित्तीय वर्ष के बजट में लोगों की राय लेने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. सोमवार को शहर के कुछ वार्डों में पार्षदों ने आमसभा की. वार्ड संख्या-पांच […]

नगर निगम बजट : नाली व रोड अहम पहले दिन दो ही वार्डों में हुई आमसभा, होनी थी 10 मेंसंवाददाता, गयानगर निगम के 2016-17 वित्तीय वर्ष के बजट में लोगों की राय लेने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है. सोमवार को शहर के कुछ वार्डों में पार्षदों ने आमसभा की. वार्ड संख्या-पांच में पार्षद विभा देवी ने लोगों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों को जाना. पार्षद ने बताया कि उनके वार्ड के लोगों की मुख्य मांग नाली और रोड का निर्माण है. लोग इकबालनगर व वारिसनगर होते कंडी तक पक्के नाली का निर्माण होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कच्चा नाली होने की वजह से नाले का पानी फल्गु में जा रहा है. इधर, मेयर सोनी कुमारी के वार्ड-आठ में आमसभा हुई. यहां लोगों ने पेयजल की समस्या दूर करने के लिए बजट में प्रावधान कराने की मांग की. इधर, कुछ वार्डों में आमसभा नहीं हो सकी. पार्षदों के मुताबिक, उनके पास आमसभा कैसे कराना है, इसकी पूरी जानकारी नहीं थी. नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि सभा कराने को लेकर कुछ कन्फ्यूजन हो गया है, पार्षदों से इस मसले पर बात की जायेगी. श्री कुमार ने कहा कि सभी वार्ड में हर हाल में आमसभा करानी ही होगी, नहीं तो बजट तैयार नहीं किया जा सकेगा. गौरतलब है कि सोमवार को वार्ड एक से 10 तक में आमसभा होनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >