बाइपास रोड में रांची की दो लड़कियां बरामद

बाइपास रोड में रांची की दो लड़कियां बरामदवष्णिुपद थाना इलाके में लावारिस हालत में घूमती मिलीं सगी बहनेंगया. गया शहर स्थित वष्णिुपद थाने के बाइपास रोड-नारायणी पुल के पास रविवार की रात करीब 10 बजे लावारिस हालत में घूमती हुईं दो बहनों से पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने अपना परिचय झारखंड स्थित रांची के […]

बाइपास रोड में रांची की दो लड़कियां बरामदवष्णिुपद थाना इलाके में लावारिस हालत में घूमती मिलीं सगी बहनेंगया. गया शहर स्थित वष्णिुपद थाने के बाइपास रोड-नारायणी पुल के पास रविवार की रात करीब 10 बजे लावारिस हालत में घूमती हुईं दो बहनों से पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने अपना परिचय झारखंड स्थित रांची के कोकर इलाके के रहनेवाले अजय सिंह की बेटी 15 वर्षीया संजीता व 12 वर्षीया संगीता के रूप में दिया. पुलिस ने दोनों लड़कियों को वष्णिुपद थाना लाया और नाश्ता करा कर चाइड लाइन को सौंप दिया. वष्णिुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों ने पूछताछ करने पर बताया कि वे बांबे (मुंबई) से आ रही हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल पूछताछ के लिए चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है. सोमवार को इस मामले की छानबीन की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >