आदर्श पारिवारिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत रहे ब्रह्मा बाबा

आदर्श पारिवारिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत रहे ब्रह्मा बाबा विश्व शांति दिवस के रूप में मना प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 47वां स्मृति दिवससंवाददाता, गयाप्रजापिता ब्रह्मा बाबा जीवन भर आदर्श पारिवारिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत रहे. उन्होंने अध्यात्म के बल पर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया. ये बातें प्रजापिता ब्रह्मा के […]

आदर्श पारिवारिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत रहे ब्रह्मा बाबा विश्व शांति दिवस के रूप में मना प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 47वां स्मृति दिवससंवाददाता, गयाप्रजापिता ब्रह्मा बाबा जीवन भर आदर्श पारिवारिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत रहे. उन्होंने अध्यात्म के बल पर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया. ये बातें प्रजापिता ब्रह्मा के 47वें स्मृति दिवस के मौके पर ब्रह्मकुमारी संस्थान नूर कंपाउंड व न्यू एरिया पीपरपांती में वक्ताओं ने कहीं. बाबा ब्रह्मा का स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया. वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्मा बाबा अपने लौकिक जीवन में दादा लेखराज के नाम से जाने जाते थे. वह हीरे के व्यापारी होते हुए भी नारायण के परम भक्त थे. 1936 में व्यापारिक जीवन त्याग कर परमात्मा में लीन हो गये. उन्होंने संयम-नियम को अपना कर सुखी जीवन जीने की शिक्षा पूरे विश्व के नर-नारी को समझायी. बाबा के बताये रास्ते पर चल कर आज कई लोग सफल जीवन जी रहे हैं. इस मौके पर नूर कंपाउंड में रामानुज मठ के उपमठाधीश रामकुमार मिश्र, बीआरएम कॉलेज बोधगया के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार, गया कॉलेज के प्राध्यापक डॉ बृजभूषण प्रसाद सिंह व केंद्र संचालिका बहन शीला मौजूद रहीं. उधर, पीपरपांती शाखा में व्यवसायी मुन्ना डालमिया, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, मानपुर के सिविल मैनेजर शंभु प्रसाद जायसवाल व केंद्र की सुनीता बहन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >