जदयू के 22 पदाधिकारी निलंबितसभी के विरुद्ध चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप वरीय संवाददाता, गयाविधानसभा चुनाव में जदयू में रहते हुए पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले 22 कार्यकर्ताओं (पदाधिकारियों) को जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने निलंबित कर दिया है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अनुज कुमार वर्मा, अब्दुल कादिर व मोहम्मद सुल्तान अहमद, जिला सचिव राजकुमार सिंह, जिला महासचिव धनंजय कुमार शर्मा, कोंच प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जमीलु रहमान, गुरारू प्रखंड अध्यक्ष मधेश्वर चंद्रवंशी, अतरी प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद कुशवाहा, बथानी प्रखंड अध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद कुशवाहा, मोहड़ा प्रखंड अध्यक्ष आनंदी सिंह, डोभी के महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश मांझी, फतेहपुर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरफराज आलम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नंदकिशोर ठाकुर, टिकारी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू ठाकुर, टिकारी के प्रखंड सचिव अजय चंद्रवंशी, टिकारी के प्रखंड महासचिव सुनील चंद्रवंशी, टिकारी के प्रखंड युवा अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित महानगर कार्यकर्ता धीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, कन्हैया लाल धोकड़ी व बाराचट्टी कार्यकर्ता उशर खान को निलंबित किया गया है.जिलाध्यक्ष ने बताया कि जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने चुनाव के दौरान हम का दामन थाम लिया. काेंच प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जमीलू रहमान ने चुनाव के दौरान टिकारी विधानसभा से हम पार्टी के प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार के साथ मिल कर चुनाव प्रचार में लगे रहे. गुरारू प्रखंड अध्यक्ष ने गुरुआ के जदयू प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद सिंह व टिकारी विधानसभा में जदयू प्रत्याशी के विरोध में कामकाज किया. जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने गया शहर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगे रहे. उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यकर्ता चुनाव के दौरान दल विरोधी अभियान में लगे रहे. इनके विरुद्ध पार्टी मुख्यालय में शिकायत की गयी थी. वहां से भी जांच करायी गयी, तो मामला सही पाया गया. पार्टी मुख्यालय से संकेत मिलने के बाद ही उपरोक्त 22 कार्यकर्ताओं को जदयू से निलंबित किया गया है.
जदयू के 22 पदाधिकारी निलंबित
जदयू के 22 पदाधिकारी निलंबितसभी के विरुद्ध चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप वरीय संवाददाता, गयाविधानसभा चुनाव में जदयू में रहते हुए पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले 22 कार्यकर्ताओं (पदाधिकारियों) को जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने निलंबित कर दिया है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जदयू जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अनुज कुमार वर्मा, अब्दुल कादिर […]
