म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली

म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूलीफोटो- बैठक में उपस्थित पदाधिकारी.पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में पेयजल, जनवितरण प्रणाली व आगंनबाड़ी के मुद्दों पर चर्चा10 लोगों में बांटे गये पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20–20 हजार रुपये के चेक प्रतिनिधि, इमामगंजइमामगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. […]

म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूलीफोटो- बैठक में उपस्थित पदाधिकारी.पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में पेयजल, जनवितरण प्रणाली व आगंनबाड़ी के मुद्दों पर चर्चा10 लोगों में बांटे गये पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20–20 हजार रुपये के चेक प्रतिनिधि, इमामगंजइमामगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख फसीह अहमद ने की. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को सबसे पहले प्रखंड प्रमुख ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई.बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक में लाये गये प्रस्ताव को बीडीओ नंदकिशोर द्वारा बारी-बारी से चर्चा की गयी. इसके बाद सदस्यों ने उपस्थित पदाधिकारियों से कई सवाल किये. बैठक में जनवितरण प्रणाली व आगंनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी, राजस्व कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही अनियमितता, कबीर अंत्येष्टि योजना, 13वीं वित व चतुर्थ वित की योजनाओं समेत कई मुद्दों पर सदस्यों ने बारी-बारी से प्रश्न किये, जिसका संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने जवाब दिये. पंचायत समिति सदस्य केदार यादव ने बैठक में उपस्थित शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार से यह जानना चाहा कि 13वें वित व चतुर्थ वित में कितनी राशि बची है? अगर राशि बची है, तो जहां पानी की समस्या है, वहां चापाकल क्यों नहीं लगाया जा रहा है. इस पर एसडीओ ने प्रखंड प्रमुख से कहा कि जिस जगह पर चापाकल लगाने की जरूरत है, वहां पर लगाएं. इस पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सभी पंचायत समिति सदस्य लिख कर दें, उन जगहों पर चापाकल लगाये जायेंगे. श्री यादव ने एसडीओ को ध्यान आकृष्ट करवाते हुए कहा कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा म्यूटेशन के नाम पर दो से चार हजार रुपये ग्रामीण से ले रहे हैं, इस पर अविलंब कार्रवाई की जाये. एसडीओ ने कहा कि यह काफी गंभीर मुद्दा है. उन्होंने सीओ शंभु मंडल को निर्देश दिया कि जो भी कर्मचारी इस तरह के कार्य कर रहे हैं, उन पर जरूर कार्रवाई करें, अन्यथा एक सप्ताह के अंदर वह खुद जांच कर कार्रवाई करेंगे. प्रखंड प्रमुख ने एसडीओ का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए कहा कि मध्य विद्यालय, मझिगांव में पिछले चार वर्षों से छात्रवृत्ति वितरण में भारी गड़बड़ी की जा रही है इसकी सूचना बीडीओ व बीइओ सहित अन्य पदाघिकारियों को दी गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर एसडीओ ने कहा कि वह खुद इस मामले को जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई करेंगे. पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह भोक्ता ने मध्य विद्यालय, मदसारी के प्रागंण में ग्रामों द्वारा मकान बनाने की मुद्दा भी उठाया, जिस पर एसडीओ ने सीओ से इस पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जरूरी कार्रवाई करने को कहा़ सदस्यों ने आगंनबाड़ी केंद्रों में मेनू के अनुसार, पोषाहार नहीं मिलने की बात कहीं. एसडीओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया. सदस्यों ने कहा कि राशनकार्ड देने में बिचौलियों द्वारा 200 रुपये लिये जा रहे हैं, इस पर रोक लगाया जाये और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाये़ एसडीओ ने एमओ अर्जुन महतो को जांच कर कार्रवाई करने को कहा़ एसडीओ ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना के कार्यान्वयन के अलावा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की बात कहीं. इस दौरान एसडीओ, बीडीओ नंदकिशोर, प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख बृजनंदन प्रसाद ने संयुक्त रूप से 10 लोगों काे पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20–20 हजार के चेक प्रदान किये. बैठक के अंत में प्रखंड प्रमुख ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व पत्रकारों को डायरी व कलम देकर सम्मानित किया. इस मौके पर प्रानीगंज की मुखिया उषा देवी, पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी, नौडीहा की मुखिया इंदू देवी, दुबहल की मुखिया चंद्रदेव यादव, बभनडीह के पंचायत समिति सदस्य अर्जुन चौधरी, मलहारी के मुखिया बिट्टू सिंह व चुआबार के मुखिया नरेश पासवान सहित इमामगंज थाने के एसआइ बिंदा लाल, सलैया थानाध्यक्ष रविभूषण कुमार व सीडीपीओ पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >