फर्जी एनजीओ चालनेवाले चार गिरफ्तारसदस्यता दिलाने के नाम पर लोगों से वसूल रहे थे 25-25 रुपयेप्रतिनिधि, मानपुरबुनियादगंज थाना क्षेत्र में नकली एनजीओ संगठन से जुड़े चार लोगों को स्थानीय लाेगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.लोगों ने पुलिस को बताया कि मानव अधिकार, विकलांग, बेरोजगार व बेसहारा संघ के बैनर तले चार लोग गरीबों को समूह की सदस्यता देने के नाम पर 25-25 रुपये की वसूली कर रहे हैं.थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि चारों के पास से तीन बैग, चार मोबाइल, 1265 रुपये व अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किये गये हैं. सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि इस धंधे में संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह(भेड़िया)सचिव राजकुमार उर्फ मुन्ना(कुकरा) शैलेंद्र कुमार (फतेहपुर थाना सलैया कलां) व अलीपुर के रहनेवाले मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके बैग से इंडिया कमांडो सिक्यूरिटी फोर्स के दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं.
फर्जी एनजीओ चालनेवाले चार गिरफ्तार
फर्जी एनजीओ चालनेवाले चार गिरफ्तारसदस्यता दिलाने के नाम पर लोगों से वसूल रहे थे 25-25 रुपयेप्रतिनिधि, मानपुरबुनियादगंज थाना क्षेत्र में नकली एनजीओ संगठन से जुड़े चार लोगों को स्थानीय लाेगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.लोगों ने पुलिस को बताया कि मानव अधिकार, विकलांग, बेरोजगार व बेसहारा संघ के बैनर तले चार लोग […]
