आग से धान का पुंज राख

आग से धान का पुंज राख फोटो-खलिहान में आग से जला धान का पुंज प्रतिनिधि, इमामगंजसंजय गांधी इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार को एक धान के पुंज में अचानक आग लग गयी. इससे हजारों रुपये का धान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन उर्फ मुन्ना सिंह के खलिहान में धान के […]

आग से धान का पुंज राख फोटो-खलिहान में आग से जला धान का पुंज प्रतिनिधि, इमामगंजसंजय गांधी इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार को एक धान के पुंज में अचानक आग लग गयी. इससे हजारों रुपये का धान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन उर्फ मुन्ना सिंह के खलिहान में धान के 50 नेवारी का पुंज था. उसमें अचानक आग लग गयी. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका. सीओ ने मकान निर्माण पर लगाया रोक झिकटिया गांव के दो लोग हाइस्कूल के पास सरकारी जमीन पर बना रहे थे मकान प्रतिनिधि, इमामगंजप्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों की बैठक हुई. बैठक 20 सूत्री सदस्यों ने सीओ शंभु मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि झिकटिया गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की सूचना पर सीओ ने घटना स्थल पर जाकर बनाये जा रहे मकान पर रोक लगा दिया. इस संबंध में सीओ शंभु मंडल ने बताया कि गांवालों ने आवेदन दिया था कि उच्च विद्यालय झिकटिया परिसर के बगल में ही सरकारी जमीन पर झिकटिया गांव के जागेश्वर विश्वकर्मा व प्रमोद विश्वकर्मा मकान बना रहे हैं. दोनों को मकान नहीं बनाने का आदेश दिया गया था. लेकिन, उन्होंने आदेश का उल्लंघन कर निर्माण कार्य जारी रखा. जिस पर रोक लगा दिया गया. 20 सूत्री की बैठक में सदस्यों ने उक्त मुद्दा को उठाया. सीओ ने कहा कि सरकारी जमीन पर मकान बनानेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >